Delhi Election Results: बीजेपी को पीछे छोड़, दिल्ली में एक बार फिर से AAP की सरकार

राजधानी दिल्ली के चुनावी रण (Delhi Election Result) में आम आदमी पार्टी एक बार फिर से सत्ते में आ गई है। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी 63 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और भाजपा सिर्फ 7 सीटों पर अटकी हुई है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पढे़ं पूरी खबर…

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 February 2020, 3:28 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव में एक बार फिर जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए दिल्ली विधानसभा में तीन चौथाई बहुमत हासिल कर तीसरी बार सरकार बनाने की दिशा में बढ़ती नजर आ रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी बहुत पीछे छूट गयी है और कांग्रेस का सफाया हो गया है।

यह भी पढ़ेंः Delhi Elections 2020- सुभाष चोपड़ा ने स्वीकार की अपनी हार, कही ये बड़ी बात.. 

दिल्ली चुनाव के मुताबिक अबतक आप पार्टी ने 70 में से 63 सीटों पर अपना कब्जा जमाया हुआ है। वहीं भाजपा को केवल 7 सीटें मिली है। बात करें कांग्रेस की तो पार्टी ने अपना खाता तक नहीं खोला है। पंद्रह साल तक दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस का खाता खुलता भी नहीं दिख रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में आप को 67 और भाजपा को तीन सीटें मिली थीं।

यह भी पढ़ेंः Delhi Election Results- रुझानों में AAP की सरकार, दफ्तर के बाहर जश्न का माहौल

दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अरविंद केजरीवाल अब से कुछ देर में पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद खुली जीप में अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाएंगे। अरविंद केजरीवाल खुली जीप में रोड शो करेंगे।

No related posts found.