
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण जान गंवाने वालों के लिए मुआवजे का एलान किया है। इस दौरान जो बारिश के बाद डूबकर मारे गए उनके परिवार को 10 लाख रुपये मिलेंगे।
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व को निर्देश दिया है कि वे क्षेत्रीय अस्पतालों और दिल्ली पुलिस के सहयोग से जान गंवाने वालों की पहचान करें और जीएनसीटीडी की ओर से उन्हें तत्काल उक्त मुआवजा प्रदान करें।
आतिशी ने एक्स पर एक पोस्ट में, "28 जून को 24 घंटे में 228 मिमी की भारी बारिश के बाद कई मौतें हुई हैं। जान गंवाने वालों के परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
Several deaths have been reported on 28th June, after extreme rainfall of 228mm in 24 hours. The families of all those who lost their lives will be given a compensation of ₹10 lakhs.
Directions have been given that this compensation reaches the grieving families speedily. pic.twitter.com/EO4I9PXBze
— Atishi (@AtishiAAP) June 30, 2024
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार निर्देश दिए गए हैं कि यह मुआवजा शोक संतप्त परिवारों तक तेजी से पहुंचे।
Published : 30 June 2024, 6:59 PM IST
Topics : 10 Lakhs 10 लाख compensation deaths Delhi Rain दिल्ली दिल्ली सरकार बारिश मुआवजे