
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने सर्दियों (Winters) में वायु प्रदूषण (Air Pollution) से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान (Winter Action Plan) तैयार किया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री (Envirnment Minister) गोपाल राय (Gopal Rai) ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर यह जानकारी साझा की है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का कहना है, ''इस बार हमने 21 सूत्री विंटर एक्शन प्लान बनाया है जिसके आधार पर हम काम करना शुरू करेंगे। दिल्ली में पहली बार हॉट स्पॉट की ड्रोन से निगरानी कराने का फैसला लिया गया है.'' प्रदूषण के कारणों का पता लगाने के लिए वास्तविक समय में काम किया जाएगा।
एजेंसियों को 7 अक्टूबर तक का दिया समय
पर्यावरण मंत्री ने कहा कि सभी एजेंसियों-निजी और सरकारी के पास 7 अक्टूबर तक का समय है, अगर वे तब तक मापदंडों पर खरे नहीं उतरे तो उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इसके लिए 500 मीटर से अधिक के सभी निर्माण स्थलों पर गाइडलाइन जारी कर दी गई है।
पोर्टल पर रजिस्टर किया जाएगा। 85 रोड स्वीपिंग मशीनें लगाई जा रही हैं, 500 पानी छिड़कने वाली मशीनें भी इस्तेमाल की जा रही हैं, इस बार 200 मोबाइल एंटी-स्मॉग गन लॉन्च की जाएंगी। दिसंबर में पानी का छिड़काव 3 गुना बढ़ाया जाएगा ताकि प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित किया जा सके।''
Published : 25 September 2024, 2:24 PM IST
Topics : Air Pollution Delhi government Envirnment Minister Gopal Rai Odd Even ऑड इवन गोपाल राय दिल्ली सरकार पर्यावरण मंत्री वायु प्रदूषण