अंकित बालियान हत्याकांड: गोगी गैंग के बाद बाबा के साथ 007 और 001 गैंग का भी लिंक, जानें और कितने मर्डर की थी तैयारी?
शामली के चर्चित गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस को कई गैंगों के आपसी कनेक्शन का पता चला है। जांच में गोगी गैंग के साथ बाबा, 007, 001 और बॉक्सर गैंग के संपर्क सामने आए हैं। पुलिस को आशंका है कि अंकित के अलावा हरियाणा के दो अन्य लोगों की हत्या की भी साजिश रची गई थी।