हिंदी
दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए उन्हें आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले ही धर दबोचा। पूरी खबर..
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। साउथ ईस्ट जिले की पुलिस ने हजरत निजामुद्दीन में दो ऐसे आरोपियों को धर-दबोचा, जो अपराध को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया।
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। कुछ दिनों पहले ही आरोपियों ने करोल बाग एरिया से बाइक चुराई थी। पुलिस ने उन्हें निजामुद्दीन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम अब्दुल वाहब और कमर निजामी है। दोनों से पुलिस की पूछताछ जारी है।
Published : 30 May 2018, 8:34 PM IST
Topics : अपराध ओला कैब कांस्टेबल डीसीपी दिल्ली पुलिस पॉलीटेक्निक बीटेक
No related posts found.