हिंदी
नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ लोगों को भड़काने के आरोप में पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के अध्यक्ष प्रवेश और सचिव गिरिराज को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ेंः Delhi Violence- दिल्ली में मौत की साजिश के पीछे कौन..
बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने पीएफआई के एक सदस्य को पूर्वी दिल्ली के त्रिलोक पुरी से गिरफ्तार किया था जिसकी पहचान मोहम्मद दानिश के रूप में हुयी थी। इसके अलावा स्पेशल सेल की टीम ने रविवार को जामिया नगर इलाके के ओखला विहार से एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया था जिस पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) खुरासान मॉडल के जुड़े होने के आरोप हैं।
यह भी पढ़ेंः Delhi Violence- दिल्ली दंगों पर कांग्रेस ने खुद की जांच, अगले कदम का इंतजार
पीएफआई पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) प्रदर्शन के दौरान लोगों को भड़काने और फंडिंग करने का आरोप है। उत्तर प्रदेश में भी सीएए के विरोध के दौरान हिंसा फैलाने में पीएफआई की अहम भूमिका सामने आने के बाद कार्रवाई की जा रही है।
Published : 12 March 2020, 10:04 AM IST
Topics : CAA Delhi Voilence दिल्ली पुलिस दिल्ली हिंसा नागरिकता संशोधन कानून पीएफआई पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया सीएए
No related posts found.