दिल्ली: मायापुरी में मास्क बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, एक की मौत, तीन झुलसे

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है। मायापुरी इलाके में एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे जलकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गये। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट

Updated : 26 December 2020, 9:33 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पश्चिम दिल्ली के मयापुरू इलाके में मास्क बनाने की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस हादसे में प्रभावित लोगों की संख्या बढ सकती है।

फैक्ट्री में आद की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर विभाग की गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। यह आग आज तड़के 4 बजे के आसपास एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे मौके पर भारी अफरातफरी मच गई। 

जानकारी के मुताबिक दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को शनिवार सुबह करीब 4 बजे आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रेगड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग को काबू करने की कोशिश शुरू कर दी। फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने फैक्ट्री का दरवाजा और दीवार तोड़कर तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया।

रेस्क्यू किये गये लोगों में से 45 साल के जुगल किशोर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों में 18 साल के अमन अंसारी और 24 साल के फिरोज अंसारी शामिल है। इन लोगों को इलाज के लिये तुरंत ही डीडीयू अस्पताल ले जाया गया है। फिरोज बेहोश बताया जा रहा है।

Published : 
  • 26 December 2020, 9:33 AM IST

Related News

No related posts found.