हिंदी
नई दिल्ली: विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर दिल्ली चिड़ियाघर द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिये कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिल्ली चिड़ियाघर की पहली महिला निदेशक रेणू सिंह ने “एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन” की थीम पर शुरू की गयी प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया। दिल्ली चिड़ियाघर में यह प्रदर्शनी 30 अप्रैल तक चलेगी। इस प्रदर्शनी का मकसद प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिये लोगों को जागरूक करना है, ताकि ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी वैश्विक समस्या को कम किया जा सके।

“एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन” प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर दिल्ली के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों के छात्रों और पर्यटकों के लिये पर्यावरण संबंधी क्विज का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कई स्कूलों के शिक्षक और विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।

पृथ्वी दिवस पर प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए दिल्ली चिड़ियाघर की निदेशक रेणू सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। उन्होंने उपस्थित छात्रों से पर्यावरण संरक्षण के लिये जनता को जागरूक करने की भी अपील की। रेणू सिंह ने कहा कि सामूहिक प्रयास के जरिये ही पर्यावरण संरक्षण के वैश्विक लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। धरती को हरा-भरा बनाने और ग्लोबल वॉर्मिंग से मुक्ति के लिये उन्होंने सभी से कम से कम एक पेड़ लगाने की भी अपील की।
दिल्ली चिड़ीयाघर में “एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन” प्रदर्शनी का आयोजन नेशनल म्यूजियम ऑफ नेशनल हिस्ट्री के साथ मिलकर किया जा रहा है।
इस मौके पर नेशनल म्यूजियम ऑफ नेशनल हिस्ट्री के जया प्रसून, विकास राणा के अलावा रियाज अहमद खान भी उपस्थित रहे।
Published : 24 April 2018, 12:38 PM IST
Topics : एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन दिल्ली चिड़ियाघर निदेशक पर्यावरण संरक्षण पृथ्वी दिवस प्रदर्शनी रेणू सिंह
No related posts found.
No related posts found.