Air India: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन एयर इंडिया के चेयरमैन नियुक्त, जानिये उनके बारे में

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को एयर इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। टाटा समूह ने हाल ही में सरकार से एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये एन चंद्रशेखरन के बारे में

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 March 2022, 6:33 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश का अग्रणी कारोबारी समूह टाटा संस  के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को एयर इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। टाटा समूह ने हाल ही में बिडिंग के बाद सरकार से एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। एयर इंडिया के बोर्ड की बैठक में एन चंद्रशेखरन की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

जानकारी के मुताबिक जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के पूर्व सीएमडी एलाइस जी वर्गिस वैद्यान और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के चेयरमैन संजीव मेहता को एयर इंडिया के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर शामिल किया जाएगा। 

टाटा संस द्वारा एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद चेयरमैन की खोज जारी थी। इस बीच में तुर्किश एयरलाइंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के पूर्व चेयरमैन इल्कर अयासी का नाम चेयरमैन के तौर पर आया था। हालांकि, बाद में उन्होंने एयर इंडिया का मैनेजरिंग डायरेक्टर  ऑफ चीफ एक्सिक्यूटिव ऑफिसर बनने से इंकार कर दिया था। 

जानिये एन. चंद्रशेखरन के बारे में

एन. चंद्रशेखरन का जन्म 1963 में तमिलनाडु के मोहनूर में हुआ था। आपने नेशनल इंस्ट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एमसीए की पढाई की है। चंद्रशेखरन 1987 में टाटा समूह के साथ जुड़े और उन्हीं के नेतृत्व में टीसीएस टाटा समूह की सबसे बड़ी कंपनी बनने के साथ-साथ मुनाफे के टर्म्स में भी सर्वाधिक कामयाब साबित हुई। 

चंद्रशेखरन नटराजन को चंद्रा के नाम से भी मशहूर है। चंद्रशेखरन को अक्टूबर 2016 में टाटा संस के बोर्ड में शामिल किया गया था। जनवरी 2017 में उन्हें चेयरमैन नियुक्त किया गया था और फरवरी 2017 में उन्होंने यह पद संभाला था। वह टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर और टीसीएस जैसी कंपनियों के बोर्ड में भी चेयरमैन हैं।

No related posts found.