हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के एक हिस्से पर बृहस्पतिवार को तकनीकी खामी के कारण सेवाएं प्रभावित हुईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक येलो लाइन दिल्ली के समयपुर बादली और गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर को जोड़ती है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन(डीएमआरसी) ने 'एक्स' पर यह जानकारी देते हुए कहा कि अन्य लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।
डीएमआरसी ने 'एक्स' पर साझा एक पोस्ट में कहा, 'येलो लाइन अपडेट। लोक कल्याण मार्ग से उद्योग भवन तक तकनीकी खामी के कारण परिचालन सेवाओं में विलंब हो रहा है। अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।'
Published : 4 January 2024, 5:52 PM IST
No related posts found.