हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली के कथित शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दिल्ली की निरस्त शराब नीति मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई अधिकारी शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट लेकर पहुंचे थे।
Delhi Liquor Scam: सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से बड़ा झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा#ArvindKejriwal #Bail #CBI #judicialcustody pic.twitter.com/UrqZyvXtwO
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 29, 2024
CBI ने कोर्ट को बताया कि उसे अब सीएम अरविंद केजरीवाल की रिमांड नहीं चाहिए। साथ ही जांच एजेंसी ने कोर्ट से सीएम केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की। कोर्ट ने सीबीआई की मांग पर विचार करते हुए सीएम केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Published : 29 June 2024, 4:56 PM IST