रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार के मामले में जया जेटली की 4 साल की सजा को हाई कोर्ट ने किया सस्पेंड

रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा सुनाई गयी 4 साल की जया जेटली की सजा को हाई कोर्ट ने स्थिगित कर दिया है। पूरी खबर..

Updated : 30 July 2020, 6:09 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली को भ्रष्टाचार के एक मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार के आरोप में  जया जेटली को निचली अदालत से मिली 4 साल की सजा को हाई कोर्ट ने सस्पेंड कर दिया है।

जया जेटली ने सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा सुनाई गयी 4 साल की सजा के आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। जिस पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने उनकी सजा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। कोर्ट ने जया जेटली की अपील को स्वीकार कर लिया है।

हाई कोर्ट द्वारा जया जेटली की अपील पर अब नियमित सुनवाई बाद में की जायेगी। निचली अदालत के आदेश के बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जया जेटली को आज शाम 5 बजे तक तिहाड़ जेल प्रशासन के सामने सरेंडर करने को कहा था।  लेकिन हाई कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा दी गई सजा को स्थगित कर दिया, जिसके कारण जया जेटली जेल जाने से बच गईं।

जया जेटली को निचली अदालत द्वारा भ्रष्टाचार के जिस मामले में सजा सुनाई गयी, वह मामला 2000-01 का है।  न्यूज पोर्टल तहलका ने स्टिंग ऑपरेशन के जरिए इस मामले का खुलासा किया था। निचली अदालत में सुनवाई के बाद जया को इसमें दोषी करार दिया गया है।
 

Published : 
  • 30 July 2020, 6:09 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement