हिंदी
बीकानेर: राजस्थान में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली की एक महिला के साथ राजस्थान के बीकानेर जिले में गैंगरेप की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ 23 लोगों ने गैंगरेप किया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दो नामजद और 21 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
बताया जा रहा है कि महिला 25 सितंबर को बीकानेर के रिदमालसर पुरोहित स्थित अपने प्लाट को देखने आई थी। वह दोपहर करीब 2.30 बजे जयपुर रोड पर खाटू श्याम मंदिर के पास लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी वक्त एक एसयूवी में आए दो लोगों ने उसे अगवा कर लिया। पहले गाड़ी में सवार दो युवकों ने महिला के साथ रेप किया फिर अपने दोस्तों को बुला कर महिला के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया।
पीड़िता ने कहा कि उसे पलाना गांव स्थित सरकारी बिजली उपस्टेशन ले जाया गया जहां कई लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। दरिंदगी के बाद आरोपी उसे कार से ले जाकर अगले दिन तड़के 4 बजे वहीं फेंक आए, जहां से उसे अगवा किया गया था।
Published : 29 September 2017, 12:13 PM IST
No related posts found.