हिंदी
भारत सरकार के पूर्व मंत्री और लखनऊ के पूर्व मेयर डॉ. अखिलेश दास गुप्ता की स्मृति में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बाहर गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन का वितरण किया गया। पूरी खबर..
नई दिल्ली: भारत सरकार के पूर्व मंत्री और लखनऊ के पूर्व मेयर डा. अखिलेश दास गुप्ता की स्मृति में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बाहर गरीबों, मरीजों और जरूरतमंद लोगों के लिये मंगलवार को मुफ्त भोजन का वितरण किया गया।

मुफ्त भोजन का वितरण कार्यक्रम का आयोजन रामा पेपर के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल और दिल्ली प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष दीपक तंवर बाल्मिकी की तरफ से किया गया। इस मौके पर विभिन्न लोग जुटे।

गौरतलब है कि डा. अखिलेश दास गुप्ता को एक राजनेता के अलावा एक प्रमुख समाजसेवी के रूप में भी याद किया जाता है। 12 अप्रैल को देश भर में उनकी पुण्य तिथि मनाई जाती है और इस मौके पर कई तरह के लोकहितकारी और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
Published : 10 April 2018, 6:58 PM IST
No related posts found.
No related posts found.