हिंदी
नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह का निधन हो गया है। अजीत सिंह गत दिनों कोरोना संक्रमित पाये गये थे। 86 वर्षीय अजित सिंह की मंगलवार रात को तबीयत बेहद बिगड़ गई थी। उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बताया जा रहा है कि फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत नाजुक हो गई थी। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
चौधरी साहब नहीं रहे!
?? pic.twitter.com/7cnLkf0c6K— Jayant Chaudhary (@jayantrld) May 6, 2021
आरएलडी चीफ चौधरी अजित सिंह बीते 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। बताया जाता है कि उनके फेफड़ों में लगातार संक्रमण बढ़ता चला गया। मंगलवार (4 मई) को जब उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह बीते दो दिन से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। गुरुवार सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
चौधरी अजित सिंह देश के दिग्गज किसान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे थे। वह बागपत से 7 बार सांसद रहे और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं।
अजीत सिंह के निधन के बाद बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है। रालोद नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी खोक पसर गया है। किसान संगठनों में शोक की लहर है। अजित सिंह की गिनती बड़े किसान और जाट नेताओं में होती थी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनका खासा दबदबा था।
Published : 6 May 2021, 8:53 AM IST
Topics : अजीत सिंह अध्यक्ष अस्पताल उत्तर प्रदेश कोरोना संक्रमण कोविड 19 पूर्व मंत्री मौत राष्ट्रीय लोक दल
No related posts found.