Fire Breaks Out in Delhi: कनॉट प्लेस में एक रेस्टोरेंट में लगी आग, 6 कर्मचारी झुलसे

राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में गुरुवार दोपहर को आग लगने की खबर सामने आयी है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 13 March 2025, 4:20 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: दिल्ली के कनॉट प्लेस में गुरुवार को बिकानेर बिरयानी रेस्टोरेंट की रसोई में आग लग गई। जिससे होटल में अफरातफरी मत गई। सूचना पर आग बुझाने के लिए 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग से झुलसे कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घायलों की पहचान दीपक, पीयूष, महेंद्र, मोहम्मद आलम, शेरूउद्दीन और जनक के रूप में हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ की हालत गंभीर है, लेकिन सभी का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार कनॉट प्लेस स्थित बीकानेर बिरयानी रेस्टोरेंट में आग लग गई। आग के चपेट में आने से वहां काम कर रहे छह कर्मचारी झुलस गए। आग रेस्टोरेंट के रसोई में लगी थी।

घटना के तुरंत बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। झुलसे कर्मचारियों को निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी का इलाज जारी है। पुलिस और दमकल विभाग आग के सही कारणों की जांच कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि आग एलपीजी सिलेंडर में लीकेज की वजह से लगी।

Published : 
  • 13 March 2025, 4:20 PM IST

Related News

No related posts found.