
नई दिल्ली: आउटर दिल्ली में स्थित नरेला इंडस्ट्रीय एरिया में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में आग से जलकर दो लोगों की मौत की खबर है। कई लोग घायल है। मौके पर दमकर की कई गाड़ियां मौजूद हैं, जो आग को काबू करने में जुटी हुई है।
बिल्डिंग के आसपास के घरों को भी अलर्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में अभी भी 3 से 4 लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिन्हें बाहर सकुशल निकाले जाने के लिए लगातार कोशिशें जारी हैं।
आग आज सुबह करीब सुबह 9.35 बजे लगी। जैसे ही आग की इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को मिली, वैसे ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू करने में जुट गई।
बताया जा रहा है कि घटनास्थल से 2 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अभी भी कई लोगों के इमारत के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
Published : 1 November 2022, 11:35 AM IST
Topics : death Delhi Fire Narela दिल्ली नरेला प्लास्टिक फैक्ट्री भीषण आग