हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली के बाहरी क्षेत्र के भोरगढ़ इलाके में सोमवार को प्लास्टिक सामग्री बनाने वाले एक कारखाने में भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियों को भेजा गया।
उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया, आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट प्रतीत होता है, लेकिन इसके पीछे का सटीक कारण जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, आग सुबह करीब छह बजे लगी।
Published : 11 September 2023, 12:20 PM IST
No related posts found.