हिंदी
नयी दिल्ली: पश्चिम दिल्ली के मायापुरी इलाके में बुधवार को कारों के एक शोरूम में आग लग गई। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि घटना में अब तक किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह सात बजकर करीब 25 मिनट पर आग लगने की सूचना फोन से मिली जिसके बाद दमकल की 19 गाड़ियों को रवाना किया गया।
अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है और इस पर काबू पाने के लिए अभियान जारी है।
Published : 12 July 2023, 11:57 AM IST
Topics : आग कार दमकल नयी दिल्ली पश्चिम दिल्ली मायापुरी शोरूम
No related posts found.