हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली की निरस्त की गई आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय ने एक शराब कंपनी के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि पेर्नोद रिकार्ड के बिनोय बाबू और अरबिंदो फार्मा के शरत रेड्डी को धन शोधन निषेध कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया है। (भाषा)
Published : 10 November 2022, 1:03 PM IST
No related posts found.