हिंदी
नयी दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के आश्रम इलाके में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस में बृहस्पतिवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अपराह्न 12 बजकर 52 मिनट पर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई।
उन्होंने बताया कि आग डीटीसी बस के पिछले हिस्से में लगी थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग को बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं।
उन्होंने बताया कि आग पर अपराह्न करीब दो बजे काबू पा लिया गया और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Published : 21 December 2023, 6:02 PM IST
No related posts found.