
नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंनेअपने इस्तीफे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का शुक्रिया अदा किया।
2015 विधान सभा के उपरान्त-
बतौर @INCDelhi अध्यक्ष-पिछले 4 वर्षों से,दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा,कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा,एवं हमारे नेता @RahulGandhi जी द्वारा,मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है।इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!
— Ajay Maken (@ajaymaken) January 4, 2019
कांग्रेस नेता माकन ने खुद एक ट्वीट के माध्यम से अपने त्याग पत्र की पुष्टि की है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताते हुए लिखा कि 2015 विधान सभा के उपरान्त- बतौर दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष-पिछले 4 वर्षों से, दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा, कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा, एवं हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा, मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है।इन कठिन परिस्थितियों में यह सबकुछ आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बोले- आज BJP को हराया..2019 में भी हरायेंगे
अजय माकन ने इस्तीफे को लेकर अपने स्वास्थ्य को मुख्य कारण बताया है। माकन ने 4 साल से दिल्ली कांग्रेस की कमान संभाली हुई थी। साल 2015 में अरविंदर सिंह लवली की जगह अजय माकन को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
Published : 4 January 2019, 9:37 AM IST