हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं। जिसके बाद सुनीता केजरीवाल ने खुद को क्वान्टाइन कर लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने कुछ स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायतों के बाद कोविड-19 टेस्ट कराया, उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई। जिसके बाद सुनीता केजरीवाल ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद भी क्वारनटीन में चले गए हैं।
अरविंद केजरीवाल दिल्ली में कोरोना की मौजूदा विकराल होती स्थिति को लेकर पिछले दिनों से लगातार एक्टिव हैं और कई बैठकों में भाग लिया। वे दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति पर भी लगातार नजर रखे हुए हैं और आवश्यकतानुसार जरूरी कदम भी उठा रहे हैं।
राजधानी दिल्ली में लगातार बढ रहे कोरोना को लेकर कल ही केजरीवाल ने 6 दिनों के लाकडाउन की घोषणा की। वे सभी से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की लगातार अपील भी कर रहे हैं।
Published : 20 April 2021, 3:02 PM IST
No related posts found.
No related posts found.