अब कम उम्र में नहीं होगी शादी, छात्राओं ने उठाया बड़ा संकल्प; हाथरस में गूंजा बाल विवाह के खिलाफ संदेश
हाथरस के एक स्कूल में बाल विवाह के खिलाफ ऐसा जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें छात्राओं ने खुद इस सामाजिक कुरीति के विरोध में खड़े होने का संकल्प लिया। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने उन्हें शपथ दिलाते हुए बाल विवाह के नुकसान और कानून की जानकारी दी।