जन्मदिन के जश्न के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिये चुनौतियों का सफर भी शुरू

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। समर्थक पार्टी मुख्यालय में जमकर जश्न मना रहे हैं। राहुल गांधी के जीवन का यह 48वां साल उनके लिये कई चुनौतियां लेकर आया हुआ है।

Updated : 19 June 2018, 11:16 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे है। जन्मदिन के मौके पर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी। कांग्रेस समेत कई अन्य पार्टी के नेताओं द्वारा राहुल को जन्मदिन पर बधाई दी जा रही है। 48वें साल के जन्मदिन के जश्न के साथ ही राहुल गांधी के लिये राजनीतिक तौर पर इस साल के लिये बड़ी चुनौती भी शुरू हो रही है। 

 

 

पार्टी नेता के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ, जहां ढ़ोल-नगाड़े बजाकर और नाच-गाकर पारिटी समर्थक राहुल का जन्मदिन मना रहे हैं। कई समर्थक अपने हाथों में राहुल के लिये शुभकामना संदेश लिखे पोस्टर लेकर पार्टी मुख्यालय पहुंचे है।

कांग्रेस मुख्यालय में ढोल-नगाड़े बजाकर खुशी मनाते कांग्रेसी

 

19 जून 1970 को जन्मे राहुल गांधी ने इसी साल पार्टी अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस की बागडोर संभाली है। इससे पहले सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष थीं। राहुल ने 2004 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा। 

राहुल के जीवन में उनका यह 48वां साल राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि 2019 में देश में लोक सभा चुनाव होने है औऱ पार्टी समेत देश के एक बड़े जनसमूह की नजरें राहुल गांधी पर टिकी हुई है। कांग्रेस राहुल को जहां देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में देख रही है वहीं पीएम मोदी समेत सत्तारूढ पार्टी भाजपा देश में कांग्रेस मुक्त अभियान में जुटी हुई है। 2019 के आम चुनाव राहुल समेत कांग्रेस पार्टी के लिये काफी मायने रखते है। अब यह देखना काफी दिलचस्प है कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी इस बड़ी चुनौती से कैसे निपटतें हैं।
 

Published : 
  • 19 June 2018, 11:16 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement

No related posts found.