हिंदी
नई दिल्ली: हाल की में संपन्न दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी सफलता अर्जित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के एमसीडी की 15 साल की सत्ता छीन ली है। इस हार के बाद भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा को आदेश गुप्ता के क्षेत्र में भी बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। भाजपा वहां से एक सीट भी नहीं निकाल सकी।
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से आदेश गुप्ता के इस्तीफे के बाद वीरेंद्र सचदेवा को पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।
जानकारी के मुताबिक आदेश गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि जेपी नड्डा ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है।
बता दें कि पिछले 15 सालों से नगर निगम में काबिज भाजपा ने एमसीडी चुनाव में 250 वार्डों में से केवल 104 सीटें जीती थीं। जबकि आम आदमी पार्टी ने 134 पर जीत हासिल की थी। आम आदमी पार्टी ने अकेले दम पर एमसीडी की सत्ता पर कब्जा किया।
Published : 11 December 2022, 1:30 PM IST
Topics : आदेश गुप्ता इस्तीफा एमसीडी चुनाव नई दिल्ली भाजपा अध्यक्ष शिकस्त
No related posts found.