तस्वीरों में देखिये भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक..

डीएन ब्यूरो

राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश भर के कई भाजपा नेताओं ने शिरकत की। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखिये बैठक के कुछ खास लम्हें..

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में खास आकर्षण के केन्द्र रहे। योगी ने हंसते हुए सबका अभिवादन स्वीकार किया।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य

यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी नई दिल्ली में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत की।

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और कनार्टका के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा

नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एक-दूसरे का अभिवादन स्वीकारते केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और कनार्टका के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा।

दूर संचार मंत्री मनोज सिन्हा

दूर संचार मंत्री मनोज सिन्हा दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत करने पहुंचे तो काफी जोश में नजर आये।

विनय सहस्रबुद्धे

राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद विनय सहस्रबुद्धे ने भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया।

शिव प्रताप शुक्ला

वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला भी दिल्ली में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए।

खेल मंत्री चेतन चौहान

यूपी के खेल मंत्री चेतन चौहान नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कुछ अंदाज में नजर आये।








संबंधित समाचार