हिंदी
नयी दिल्ली: लाल किला परिसर में बृहस्पतिवार शाम एक कुंए की सफाई के दौरान एक ग्रेनेड बरामद हुआ है।
भारतीय अभिलेखागार सर्वेक्षण के अधिकारियों ने यह ग्रेनेड बरामद किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को इसकी जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा घेरा बना दिया गया और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) को सूचित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि एनएसजी के कमांडो ने आज सुरक्षित तरीके से वहां से बम हटा दिया।
Published : 5 May 2017, 12:04 PM IST
No related posts found.