दिल्ली में अपहरण के बाद महिला से गैंगरेप, पीड़िता के बाल काटे, जूते की माला पहनाकर घुमाया, चार गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक लड़की का अपहरण करके उसके साथ गैंगरपे किया गया और बाद में बाल काटकर लड़की को जूतों की माला पहनाकर घुमाया गया। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Updated : 27 January 2022, 1:44 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। यहां 20 साल की एक लड़की का अपहरण करके उसके साथ गैंगरपे किया गया। बाद में बाल काटकर लड़की को जूतों की माला पहनाकर घुमाया गया और उसके मुंह पर कालिख भी पोती गई। पुलिस ने इस मामले गैंगरपे का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस केस में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। 

राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना से संबंधित एक वीडियो ट्विट किया है, जिसमें कुछ महिलाओं को गैंगरेप की शिकार 20 साल की लड़की को गली-गली घुमाते देखा जा सकता है। 

जानकारी के मुताबिक यह घटना विवेक बिहार क्षेत्र की है। गैंगरेप पीड़िता की छोटी बहन की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया। पुलिस के मुताबिक महिला के साथ कुछ लोगों की पुरानी रंजिश थी, इस वजह से इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने ट्विट में लिखा है ‘कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाक़े में मुँह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूँ। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।’ 

Published : 
  • 27 January 2022, 1:44 PM IST

Related News

No related posts found.