हिंदी
नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में रविवार को घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय बच्चे की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक इदरीश खान को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्चा भजनपुरा में दिल्ली दरबार रोड के पास अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।
उन्होंने बताया कि बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) जॉय टिर्की ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Published : 1 May 2023, 8:18 AM IST
No related posts found.