Delhi: प्रतिबंध के बावजूद चलाए गए पटाखों के कारण 11 साल का बच्चा घायल

उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चलाए गए पटाखों के कारण 11 साल का एक लड़का घायल हो गया। राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों पर पाबंदी है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 21 October 2023, 6:25 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चलाए गए पटाखों के कारण 11 साल का एक लड़का घायल हो गया। राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों पर पाबंदी है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक पुलिस अधिकारी के अनुसार 15 अक्टूबर को शास्त्री पार्क इलाके में स्थित अपने घर के पास मुख्य रोड पर जब यह लड़का टहल रहा था तब उसके साथ यह घटना घटी।

उन्होंने बताया कि लड़के की आंख को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद उसे उसके माता-पिता ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया। उसे 17 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

लड़के के पिता ने 20 अक्टूबर को स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

पुलिस ने कहा कि इस घटना के संबंध में विस्फोटक सामग्री के सिलसिले में लापरवाही तथा दूसरे की जान खतरे में डालकर उसे नुकसान पहुंचाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ अपराधी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।’’

Published : 
  • 21 October 2023, 6:25 PM IST

Related News

No related posts found.