Road Accident: यमुनोत्री राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 26 की मौत

उत्तरकाशी में यमुनोत्री राजमार्ग पर दमटा के पास हुई बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 26 पहुंच गई है। उत्तराखंड गृह विभाग ने रविवार रात को जानकारी दी। पढिये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 6 June 2022, 1:00 PM IST
google-preferred

देहरादून:  उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री राजमार्ग पर दमटा के पास हुई बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 26 पहुंच गई है। उत्तराखंड गृह विभाग ने रविवार रात को जानकारी दी।

मध्य प्रदेश गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश राजौरा के अनुसार, उन्हें उत्तराखंड के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से जानकारी मिली। जिसमें 26 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। वहीं, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो लोगों की तलाश की जा रही है।बस में पन्ना जिले के 28 तीर्थयात्री, एक ड्राइवर और एक हेल्पर सवार थे।

घायलों को दमटा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जो दुर्घटनास्थल से करीब तीन किमी दूर है।मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने सभी 28 यात्रियों की सूची भी जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस, होमगार्ड और पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर द्वारा बचाव कार्य जारी है। (वार्ता)

Published : 
  • 6 June 2022, 1:00 PM IST

Related News

No related posts found.