Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे लेह, रेजांग ला में वॉर मेमोरियल का करेंगे उद्घाटन, जानिये इसके बारे में

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को लेह-लद्दाख के दौरे पर पहुंचे हैं, जहां वे रेजांग ला में नए सिरे से बनाए गए वॉर मेमोरियल का उद्घाटन करेंगे। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Updated : 18 November 2021, 11:19 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली/लेह: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को लेह-लद्दाख के दौरे पर पहुंचे हैं। वह यहां रेजांग ला में नए सिरे से बनाए गए वॉर मेमोरियल  का उद्घाटन करेंगे और 1962 की जंग में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ जनरल बिपिन रावत भी अपनी लद्दाख यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री के साथ रहेंगे। 

रेजांग ला में राजनाथ सिंह 

इस वॉर मेमोरियल का उद्घाटन रेजांग ला में हुई जंग की 59वीं वर्षगांठ पर किया जा रहा है। यह वही जगह है, जहां भारतीय सैनिकों ने 1962 में चीनी सेना का वीरता से मुकाबला किया था। यह युद्ध स्मारक 13 कुमाऊं रेजीमेंट के उन बहादुर भारतीय सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने रेजांग ला की लड़ाई में चीन को पटखनी देते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

पूर्वी लद्दाख सेक्‍टर में स्थित रेजांग ला वॉर मेमोरियल पहले छोटा था लेकिन अब इसे काफी बड़ा बनाया गया है। आम लोग और पर्यटक भी इस वॉर मेमोरियल व सीमा क्षेत्रों में जा सकेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि स्मारक का उद्घाटन करने के बाद, रक्षा मंत्री क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद की पृष्ठभूमि में सेना के शीर्ष कमांडरों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा भी करेंगे। 

Published : 
  • 18 November 2021, 11:19 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement