हिंदी
लॉस एंजेलिस: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने रविवार को पार्टी में अपने परिधानों और लुक्स से सबको दीवाना बना दिया। 'क्वांटिको' स्टार पार्टी में काले परिधान में नजर आई, जबकि दीपिका काले और सुनहरे रंग के परिधान में थी।

यह भी पढ़ें: देखिये..ऑस्कर समारोह की रंगारंग तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा रविवार को 89वें अकादमी अवॉर्डस में रेड कार्पेट पर डिजाइनर लेबल 'राल्फ एंड रुसो' के खूबसूरत गाउन में बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आईं। वहीं ऑस्कर के बाद पार्टी में वह माइकल कोर्स की डिजाइन की हुई काले परिधान में नजर आईं। दोनों समय वह कम मेकअप में दिखीं।

दीपिका की हाल में ही अभिनेता विन डिजल के साथ हॉलीवुड फिल्म 'एक्स एक्स एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' आई थी। वह भी पार्टी में काले रंग के परिधान में दिखी, जिसमें कमर के नीचे गाउन सुनहरे रंग का था।
यह भी पढ़ें: मेरा पूरा ध्यान फिल्म पद्मावती पर- दीपिका पादुकोण
उनका यह परिधान 2012 के वॉग ब्यूटी अवार्ड के दौरान पहने परिधान के जैसा ही था। (आईएएनएस)
Published : 28 February 2017, 1:11 PM IST
Topics : अंतर्राष्ट्रीय अभिनेत्री अवार्ड ऑस्कर दीपिका पादुकोण प्रियंका चोपड़ा फिल्म मनोरंजन मुंबई लॉस एंजेलिस
No related posts found.