हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आयेगी। रणबीर और दीपिका की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं।
दीपिका और रणबीर रियल लाइफ कपल रह चुके हैं। रणबीर और दीपिका बचना ए हसीनो ,तमाशा औ ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। रणबीर और दीपिका एक बार फिर से स्क्रीन पर साथ आ रहे है।
इस बार फिल्म में नहीं बल्कि कमर्शियल ऐड फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री दिखेगी। रणबीर-दीपिका की साथ में तस्वीरें आई हैं और सोशल मीडिया पर काफी वायरल में हैं। तस्वीर में दीपिका और रणबीर सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों एक पेंट के ऐड में साथ आ रहे हैं जिसमें दीपिका रणबीर को बैक्टीरिया भी कहती हैं।(वार्ता)
Published : 7 March 2019, 2:35 PM IST
No related posts found.