हिंदी
नई दिल्ली: बॉलीवुड के स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आखिरकार शादी करने का फैसला कर लिया है। फिल्मफेयर की खबर के अनुसार ये दोनो 20 नवंबर को इटली में शादी करेंगे। इस दौरान सिर्फ 30 लोगों को ही शादी में बुलाया गया है। इस खबर के लीक होने के बाद दिग्गज एक्टर कबीर बेदी ने ट्विटर पर कपल को बधाई दी।
आपको बता दें कि फिल्मफेयर ने इस खबर का खुलासा करते हुए ट्वीट किया था। जिसके बाद एक्टर कबीर बेदी ने दीपिका-रणवीर को टैग करते हुए उन्हें आने वाले जीवन की शुभकामनाएं दी। हालांकि दीपिका और रणवीर दोनों में से किसी ने अभी तक जवाब नहीं दिया है।
दोनो इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे । इटली में शादी के बाद ये कपल मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देगा। दोनों के बीच संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' के सेट पर नजदीकियां आई थी। जिसके बाद दोनों में साथ में 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में साथ काम किया था।
Published : 14 August 2018, 3:37 PM IST
Topics : इटली दीपिका पादुकोण बॉलीवुड रणवीर सिंह शादी
No related posts found.