हिंदी
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ की वजह से डेविड वार्नर के आईपीएल भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे है। गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में डेविड वार्नर पहले ही उपकप्तानी खो चुके है। ऐसे में आईपीएल में हैदराबाद की कप्तानी को लेकर भी उन पर सवाल उठने शुरू हो गए है। ऐसे में टीम के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण ने वार्नर की कप्तानी को लेकर बात की।
वार्नर की कप्तानी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि केपटाउन टेस्ट में जो हुआ वो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। जहां तक सनराइजर्स का सवाल है तो इस पर टिप्पणी करना बहुत जल्दबाजी होगी। क्योंकि ये सब कुछ 25 तारीख को ही हुआ है। हम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले का इंतजार करेंगे।’’
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने पहले ही स्मिथ को कप्तानी से हटा दिया है और उनकी जगह अजिंक्य रहाणे को टीम का कप्तान बना दिया है।
Published : 27 March 2018, 12:27 PM IST
No related posts found.