हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजभवन के पास सड़क किनारे जन्में एक नवजात की मौत हो गई।
बताया जाता है कि समय पर एंबुलेंस न पहुँचने की वजह से महिला को सड़क पर शिशु को जन्म देना पड़ा, जिससे नवजात बच्चे की मृत्यु हो गई।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, 'मैंने घटना का संज्ञान लिया है और मैं घटनास्थल पर जा रहा हूं। प्रमुख सचिव ने मुझे बताया है कि यह परिवार रिक्शे से जा रहा था और यह घटना राजभवन के गेट नंबर 13 के पास हुई।'
खबरों के मुताबिक, नवजात को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ है।
Published : 13 August 2023, 6:49 PM IST
Topics : एंबुलेंस गर्भवती महिला जन्म नवजात मौत यूपी सरकार राजभवन लखनऊ सड़क किनारे
No related posts found.