हिंदी
फिरोजाबाद: जनपद के टूंडला थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम से लापता एक किशोरी का शव शनिवार सुबह खेत में मिला।
ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 15 वर्षीय लड़की शुक्रवार शाम से ही अपने गांव से लापता थी और उसका शव शनिवार सुबह एक खेत में मिला।
उन्होंने बताया कि शव के पास उसका दुपट्टा पड़ा था जिससे आशंका है कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक (आगरा) दीपक कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। मामले की जांच की जा रही है।
Published : 10 June 2023, 6:44 PM IST
Topics : किशोरी खेत में मिला जनपद टूंडला फिरोजाबाद लापता शव
No related posts found.