Site icon Hindi Dynamite News

कोल्हुई में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, घर में मचा कोहराम, गांव में हड़कंप

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र की मुड़ली चौकी में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। । पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
कोल्हुई में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, घर में मचा कोहराम, गांव में हड़कंप

कोल्हुई (महराजगंज): जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र की मुड़ली चौकी में शनिवार की देर रात को एक युवक का शव (Dead Body) फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पूरा मामला
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार कोल्हुई थाना अंतर्गत मुड़ली चौकी के जंगल गुलहरिया गांव के निवासी विंद्रेश 25 वर्ष पुत्र कन्हैया ने बीती देर रात फंदे से लटककर जान दे दी।

मृतक विंद्रेश एक चार वर्ष के बच्चे पिता था। विंद्रेश की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। 

थानाध्यक्ष का बयान
इस संबंध में थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिली है। यह मामला खुदखुशी
 का लग रहा है। शव को पंचनामे के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

Exit mobile version