मुंबई में मिला 20 साल के अज्ञात युवक का शव, शरीर पर किए गए चाकू से कई वार, जानिये पूरा मामला

मुंबई में घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला, जिसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 8 May 2023, 1:49 PM IST
google-preferred

मुंबई: मुंबई में घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला, जिसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मानखुर्द पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक राहगीर ने लगभग 20 साल के एक युवक का शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

अधिकारी ने बताया कि युवक पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे जिससे उसकी मौत हो गई और बाद में उसके शव को फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Published : 
  • 8 May 2023, 1:49 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement