हिंदी
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 के प्रावधानों को हटाए जाने के बाद पहली बार आज मतदान हुआ। डीडीसी चुनाव की यह प्रक्रिया आज से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगी। कुल आठ चरणों में वोट डाले जाएंगे, जबकि 22 दिसंबर को मतगणना होगा। इस चरण के मतदान से 1,475 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।
डाइनामाइट न्यूज के संवावदाता जब मतदान केंद्र पर पहुंचे तो यहां वोटिंग के लिए मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिली। यहां लोग भारी संख्या में मतदान करने के लिए पहुंचें थे। वहीं मतदान को लेकर सुरक्षा का भी कड़ा पहरा देखने को मिला।
मतदान को लेकर जिला विकास परिषद में चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने के बाद पहली बार डीडीसी का चुनाव, जिला पंचायत,जिला परिषद के चुनाव यहां हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज हुए डीडीसी के चुनाव में मतदान के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। अवश्य ही यहां की जनता बीजेपी को जीताकर सेवा का अवसर देंगीं।
Published : 28 November 2020, 5:15 PM IST
Topics : अनुराग ठाकुर जम्मू कश्मीर जिला विकास परिषद डीडीसी चुनाव धारा 370 मतदान वोटिंग सुरक्षा व्यस्था
No related posts found.