हिंदी
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में मतदाता मतदान करने के लिए आ रहे हैं। यहां सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है।
डीडीसी के दूसरे चरण के चुनाव के लिए 321 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में पंजीकृत 7.90 लाख मतदाताओं के लिए 2,142 वोटिंग केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि आज 43 सीटों पर मतदान हो रहा है, इनमें से 25 कश्मीर में और 18 जम्मू में हैं।

इससे पहले शनिवार को डीडीसी चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ था। 28 नवंबर से शुरू हुई यह चुनाव प्रक्रिया 19 दिसंबर तक चलेगी। यहां कुल आठ चरणों में वोट डाले जाएंगे। वहीं 22 दिसंबर को मतगणना होगी।
Published : 1 December 2020, 12:57 PM IST
No related posts found.