हिंदी
नई दिल्ली: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा बैन लगने के बाद डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलियाई फैंस के लिए एक सन्देश जारी कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए सन्देश जारी करते हुए माफ़ी मांगी है।
सोशल मीडिया पर उन्होंने सन्देश जारी करते हुए लिखा कि मैं इस समय सिडनी जा रहा हूँ। मैं ऑस्ट्रेलिया और दुनिया भर के क्रिकेट फैंस से अपनी गलती के लिए माफ़ी मांगना चाहता हूँ। मेरी इस गलती की वजह से क्रिकेट को नुकसान हुआ है। मैं अपने हिस्से की जिम्मेदारी लेता हूँ। मुझे पता है मेरी इस गलती की वजह से खेल को काफी नुकसान हुआ है। मैं इस खेल से हमेशा से ही प्यार करता आया हूँ।
उन्होंने आगे लिखा कि इस समय मैं अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूँ जो मुझे जरूरी सलाह देंगे। जल्द ही आप मेरा आधिकारिक बयान सुनेंगे।
Published : 29 March 2018, 1:48 PM IST
Topics : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया डेविड वार्नर बयान सन्देश
No related posts found.