हिंदी
देवरिया: उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुये पुलिस ने पुलिस ने गुरूवार को मृतका की पुत्र वधू को उसके प्रेमी और एक अन्य के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बखरा गांव में बुधवार को इसरावती नामक एक बुजुर्ग महिला का शव मिला था। इस मामले में पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।
जांच में पता चला कि मृतका की बहू नीतू देवी का प्रेम प्रसंग गांव के ही विशाल राव से चल रहा था। इस प्रेम प्रसंग की जानकारी इसरावती को हो गई थी। उसने इस बात की जानकारी अपने बेटे कृष्ण मुरारी को बताने के लिये कही थी। (वार्ता)
Published : 15 December 2022, 6:45 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश गौरी बाजार देवरिया पुलिस प्रेमी बहू बुजुर्ग महिला हत्या
No related posts found.