यूपी सीएम योगी पहुंचे दतिया, पीतांबरा मंदिर के दर्शन और महादेव का जलाभिषेक, जानिये पूरा कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह मध्यप्रदेश के दतिया पहुंचकर मां पीतांबरा के मंदिर में दर्शन किए। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 8 May 2022, 11:51 AM IST
google-preferred

दतिया: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह मध्यप्रदेश के दतिया पहुंचकर मां पीतांबरा के मंदिर में दर्शन किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक दिवसीय प्रवास पर दतिया पहुंचे।

उन्होंने मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के साथ मंदिर में मां पीतांबरा के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने स्थानीय वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।

इस दौरान उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी उपस्थित थे।दतिया स्थित पीतांबरा मां का मंदिर मध्यप्रदेश के प्रमुख मंदिरों में से एक है। (वार्ता)

Published : 
  • 8 May 2022, 11:51 AM IST

Related News

No related posts found.