Site icon Hindi Dynamite News

Jalebi Affect on Health: चाशनी में छिपा खतरनाक सच, जलेबी स्वादिष्ट पर सेहत के लिए खतरनाक,जानें वज़ह

जलेबी का मीठा और कुरकुरा स्वाद मजेदार लगता है, लेकिन इसका अत्यधिक सेवन वजन, ब्लड शुगर और दिल के लिए हानिकारक हो सकता है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Jalebi Affect on Health: चाशनी में छिपा खतरनाक सच, जलेबी स्वादिष्ट पर सेहत के लिए खतरनाक,जानें वज़ह

नई दिल्ली: जब भी जलेबी का नाम आता है, तो कई लोगों के दिमाग में उसके मीठे और कुरकुरे स्वाद का ख्याल आ जाता है। यह भारतीय मिठाई, जिसमें कुरकुरी बाहरी परत और चाशनी की मिठास होती है, अक्सर त्योहारों और खास मौकों पर लोगों जलेबी खाना पसंद करते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि जलेबी का एक छोटा टुकड़ा आपकी सेहत पर बहुत बुरा असर डाल सकता है?

अगर आप वजन घटाने की योजना बना रहे हैं या एक हेल्दी डाइट का पालन कर रहे हैं, तो शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बस एक जलेबी का सेवन आपकी कैलोरी की दैनिक सीमा को पार कर सकता है। चलिए, हम विस्तार से समझते हैं…

जलेबी की कैलोरी सामग्री

एक मध्यम आकार की जलेबी, जिसका वजन लगभग 40-50 ग्राम होता है, इसमें लगभग 150 से 200 कैलोरी होती है। अगर आप 3-4 जलेबियां एक साथ खा लेते हैं, तो यह सीधे-सीधे 600 से 800 कैलोरी आपके शरीर में पहुंचा सकता है। यह कैलोरी एक पूरे भोजन की भरपाई करने के बराबर होती है।

सेहत पर जलेबी के दुष्प्रभाव

वजन बढ़ने का खतरा

जलेबी में मैदा और शक्कर की अधिक मात्रा होती है, जिससे वजन बढ़ने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। नियमित रूप से जलेबी का सेवन करने से मोटापे की समस्या गंभीर हो सकती है।

ब्लड शुगर लेवल में वृद्धि

डायबिटीज़ के रोगियों के लिए जलेबी एक बड़ा खतरा बन सकती है। इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है, जिससे स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसीलिए, डायबिटीज़ के मरीजों को जलेबी से दूर रहना चाहिए।

दिल की बीमारियों का जोखिम

अत्यधिक मीठी और तली हुई चीजें हमारे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा सकती है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बदले में, यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

पाचन तंत्र पर प्रभाव

जलेबी द्वारा उत्पन्न अधिक मीठा और तला भुना भोजन गैस, एसिडिटी और अन्य पाचन समस्याओं को बढ़ा सकता है। बहुत अधिक जलेबी का सेवन आपके पाचन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

जलेबी का सेवन करने की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यदि आप जलेबी के शौकीन हैं और साथ ही फिट रहना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि आप इसे हफ्ते में 1-2 बार ही लें। सुबह के नाश्ते में जलेबी खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। यदि आप रात के खाने में जलेबी लेते हैं, तो इससे बचना चाहिए। आप चाहे तो शुगर-फ्री या ओट्स से बनी जलेबी का विकल्प भी चुन सकते हैं।

 

Exit mobile version