
नई दिल्ली: आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में बबीता के रूप में नजर आईं चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। सुहानी ने महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सुहानी की मौत ने हर किसी को सन्न कर दिया है। बॉलीवुड में भी शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक, कुछ वक्त पहले सुहानी भटनागर के पैर में चोट लगी और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया था। ट्रीटमेंट के दौरान दवाइयों से उन्हें साइड इफेक्ट हो गया था। एक्ट्रेस की बॉडी में फ्लूइड बनने लगा था। गलत ट्रीटमेंट सुहानी की मौत का कारण बना।
नहीं रही आमिर खान की 'बबीता', लंबी बीमारी के बाद निधन
➡️दंगल गर्ल सुहानी भटनागर का निधन
➡️19 साल की उम्र में ली अंतिम सास
➡️गलत ट्रीटमेंट मिलने की वजह से गई जान
➡️फरीदाबाद में चल रहा था इलाज #Dangal #SuhaniBhatnagar pic.twitter.com/TohLvSX1M1— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 17, 2024
सुहानी को 'दंगल' फिल्म में छोटी बबीता के रोल में काफी सराहा भी गया था।
यह भी पढ़ेंः तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 9 श्रमिकों की मौत, कई लोग घायल
उनका अंतिम संस्कार फरीदाबाद में किया जाएगा।
Published : 17 February 2024, 3:38 PM IST
Topics : Aamir khan Dangal Latest Hindi News Suhani Bhatnagar Suhani Bhatnagar Death दंगल निधन बबीता सुहानी भटनागर