हिंदी
पटियाला: मानव तस्करी मामले में जाने माने गायक दलेर मेहंदी को पंजाब की पटियाला अदालत ने जमानत दे दी है। पंजाब की पटियाला अदालत ने अभी से कुछ देर पहले दलेर मेहंदी को दोषी करार दिया है। साथ ही 2 हजार का जुर्माना भी लगाया था। पटियाला अदालत ने दलेर मेहंदी को 2 साल की सजा सुनाई थी।
दलेर मेहंदी के वकील ने अदालत से जमानत की अपील की जिस पर कोर्ट ने नरम रूख अपनाते हुए उन्हें जमानत दे दी है।
अदालत में आज दलेर मेहंदी को गैरकानूनी तरीके से लोगों को विदेश ले जाने का दोषी पाया गया। यह मामला 2003 का है, जिस पर लंबे समय से सुनवाई चल रही थी।
दलेर के खिलाफ कुल 31 मामले पाए गए थे। बता दें कि दलेर मेहंदी के अलावा उनके भाई शमशेर सिंह का नाम भी इस मामले में है। 2003 में पटियाला पुलिस ने दलेर के भाई शमशेर मेहंदी को गिरफ्तार किया था।
Published : 16 March 2018, 2:31 PM IST
No related posts found.
No related posts found.