मणिपुर के चुराचांदपुर में रविवार को कुछ घंटों के लिए कर्फ्यू में ढील दी जायेगी

हिंसा प्रभावित मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में रविवार सुबह कर्फ्यू में तीन घंटे की ढील दी जाएगी, ताकि लोग दवा और भोजन जैसी आवश्यक वस्तुएं खरीद सकें। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 7 May 2023, 3:35 PM IST
google-preferred

इम्फाल: हिंसा प्रभावित मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में रविवार सुबह कर्फ्यू में तीन घंटे की ढील दी जाएगी, ताकि लोग दवा और भोजन जैसी आवश्यक वस्तुएं खरीद सकें। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।

इसके अनुसार दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत लगाए गए कर्फ्यू में सुबह सात बजे से सुबह 10 बजे तक ढील दी जाएगी।

शनिवार को भी अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक दो घंटे की ढील दी गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने अधिसूचना की प्रति साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘चुराचांदपुर जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार होने और राज्य सरकार और विभिन्न हितधारकों के बीच बातचीत के बाद, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कर्फ्यू में आंशिक रूप से ढील दी जाएगी।’’

आदिवासियों और बहुसंख्यक मेइती समुदाय के सदस्यों के बीच हिंसक झड़पों के बाद तीन मई को कर्फ्यू लगा दिया गया था। हिंसा में अब तक हजारों लोग विस्थापित हुए हैं और कम से कम 54 लोगों की मौत हो चुकी है।

Published : 
  • 7 May 2023, 3:35 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement